जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त समन्वय समिति एवं शहर कांग्रेस की बैठक संपन्न

जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त समन्वय समिति एवं शहर कांग्रेस की बैठक संपन्न

समन्वय समिति की बैठक में एसआईआर की समीक्षा की गईं एवं दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली बोट चोर गद्दी छोड़ रैली में चलने का आव्हान किया गया

सागर 7 दिसंबर। जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर एवं ग्रामीण की समन्वय समिति की बैठक का आयोजन आज गौर मूर्ति स्थित राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष महेश जाटव एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने संयुक्त रूप से की।समन्वय समिति में प्रमुख रूप जिला ग्रामीण प्रभारी घनश्याम सिंह पूर्व विधायक,जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर एवं जितेंद्र जैन क्रांतिकारी उपस्थित रहे।
समिति में प्रमुख रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआइआर एवं 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के बिंदुओं पर सर्वप्रथम जिला प्रभारी घनश्याम सिंह ने प्रकाश डालते हुए कहा कि एस ए आर में हमें यह प्रयास करना होगा की कोई भी मतदाता छूट नहीं यह कार्य वरिष्ठ कांग्रेस जनों को अपनी निगरानी में कर कराना होगा। 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचकर सरकार की वोट चोरी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करना होगा।
जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि समन्वय समिति कांग्रेस की महत्वपूर्ण इकाई है। जिला ग्रामीण कांग्रेस की सातों विधानसभाओं में bla पूरी सक्रियता के साथ sir के काम में लगे हैं। 5 bla के ऊपर एक वरिष्ठ कांग्रेस का व्यक्ति प्रभारी नियुक्त किया गया है हमारे सभी बूथ एजेंट पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण कांग्रेस से बड़ी संख्या में दिल्ली में होने वाले बोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन में कांग्रेस जन हिस्सा लेंगे।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की सागर से लगभग 26000 हस्ताक्षर बोट चोरी के संबंध में प्रदेश कार्यालय को सौंप गए हैं।मैं कांग्रेस कार्यकर्ता की हैसियत से कार्य करता हूं। सभी कांग्रेस जनों से निवेदन करता हूं कि दिल्ली चले। जो नहीं जा पा रहे,वे अपने बाकी साथियों की आर्थिक मदद कर उन्हें भेजने की व्यवस्था करें.
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मनोज कपूर ने कहा कि मैं बीना का भी प्रभारी हूं और मैं बीना के सभी मतदान केन्द्रो पर बी एल ए के साथ संवाद किया है। वहां हर पांच पोलिंग पर एक प्रभारी कार्य कर रहा है।
एस आई आर में शहर कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र क्रांतिकारी ने कहा कि मतदाता के अधिकार की रक्षा करने का प्रत्येक कांग्रेस जन का नैतिक कर्तव्य है।
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में कार्य कर रहे बी एल ए को जिला कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस की ओर से पहचान पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएं।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अपनी वरिष्ठ लोग पोलिंग पर अपनी जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है। जिला निर्वाचन अधिकारी 100% बेईमानी कर रहे हैं समन्वय समिति से अनुरोध है कि वह आने वाले समय के लिए अपना रोड मैप बना ले।
जिला एसआईआर प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने विस्तृत तरीके से जिले में एस आई आर के संबंध में की जा रही कार्यवाही और परेशानियों से समन्वय समिति को अवगत कराया।
समन्वय समिति के सदस्यों में पूर्व विधायक सुनील जैन,पं. संतोष पांडे पं. त्रिलोकी नाथ कटारे पं. पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री रेखा चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, पार्षद रिचा सिंह,चैतन्य कृष्ण पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा देवी नवैया,पार्षद राकेश राय,मार्शल खान, सुरेंद्र सुहाने , युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू, राहुल चौबे,जमीर गब्बर पठान, वसीम खान, महेश अहिरवार, अजय अहिरवार आदि ने शहर कांग्रेस की बैठक एवं समन्वय समिति में अपने विचार रखें।
बैठक का सुचारू संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने किया एवं आभार सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने व्यक्त किया।
बैठक के अंत में स्व.श्री विट्ठल भाई पटेल की धर्मपत्नी एवं इस दौरान कांग्रेस परिवार के विभिन्न सदस्यों के निधन पर कुछ पलों का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
जिला शहर कांग्रेस की बैठक में दिनेश पटेरिया जितेंद्र रोहन,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर खान, पार्षद रोशनी वसीम खान, ताहिर खान,आनंद हेला,सुरेश पंजवानी,लक्ष्मी नारायण सोनाकिया,चक्रेश रोहित,वीरेंद्र राजे,दीनदयाल तिवारी, धर्मेंद्र तोमर, शरद पुरोहित,ऋषभ जैन,किरण लता सोनी,वीरेंद्र महावते सुनील पावा अलीम तज्जु,जाहिद ठेकेदार, नरेंद्र मिश्रा, आनंद अहिरवार रितेश रोहित, रेखा सोनी,बाबू मछंदर, बंटी कोरी, नीरज चौरसिया, रजिया खान कुंजि लडिया, रामगोपाल खटीक आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More