
डायल–112 की त्वरित कार्यवाही — सड़क दुर्घटना में घायल 10 वर्षीय बालक को पहुंचाया अस्पताल
तेज कार्रवाई से बची मासूम की जान — एफआर व्ही 31 मालथोन का सराहनीय कार्य
दिनांक 09/12/2025 को राज्य स्तरीय डायल 112 कंट्रोल रूम से कॉलर आईडी 8103 मोबाइल नंबर 8225918824 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजवास प्राइमरी स्कूल के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना प्राप्त होने का समय 15:50 बजे दर्ज किया गया।
कॉलर राजकुमार सेन द्वारा बताया गया कि किसी मोटरसाइकिल ने उनके पुत्र शैलेंद्र सेन उम्र 10 वर्ष को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 एफआर व्ही-31 थाना मालथोन तत्काल मौके पर रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर घायल बालक को प्राथमिक सहायता प्रदान की गई एवं गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएससी मालथोन हॉस्पिटल में त्वरित उपचार हेतु सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया। जिससे घायल बच्चे का समय रहते तत्काल इलाज करवाया गया
इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई में प्रमुख भूमिका
हेड कांस्टेबल 599 विनोद कुमार
पायलट भरत सोनी
एफआरबी-31 थाना मालथोन
पुलिस का मानवीय चेहरा
डायल–112 की त्वरित राहत एवं संवेदनशीलता के कारण घायल बालक को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जिला सागर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है।











