बाघराज कॉलोनी में बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया दौरा, आंदोलन की चेतावनी

जिला कांग्रेस ने किया बाघराज कॉलोनी का दौरा

बाघराज कॉलोनी की बिजली काटने व अन्य समस्याओं को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव व पूर्व विधायक सुनील जैन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने दौरा किया जिसमें महिलाओं ने यहां पर असुविधाओं के विषय में समस्याएं बताईं व विशेष समस्या के रूप में बिजली बिलों में बढ़ोतरी के कारण यहां की लाइट काटने के विरोध में अपनी समस्याएं यहां पर जाहिर की जिस पर यहां पहुंचे पूर्व विधायक सुनील जैन व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने हर संभव मदद करने की बात कही व कहा कि आपके लिए जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन के रूप में काम करेगी और गरीब परिवार के लोगों को राहत दिलाने की बात कही गई वहां की महिलाओं ने बताया यहां पर सुविधा घर न होने के कारण व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने के कारण आए दिन की परेशानी रहती है और इस पर नगर निगम व बिजली विभाग ने लाइट काटकर यहां पर समस्या पैदा की है हम लोग बिल भरने को तैयार है लेकिन जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन हमारी कोई भी बात नहीं सुन रहा पूर्व विधायक सुनील जैन जी ने कहा कि जल्दी हम लोग प्रतिनिधिमंडल के रूप में जिला प्रशासन से मिलेंगे और आपकी समस्या का समाधान करेंगे इस अवसर पर चेतन पांडे महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा सोनी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत सोनकिया पार्षद शिव शंकर गुड्डू यादव राहुल चौबे ललित भाई कमलेश तिवारी महेशअहिरवार प्रदीप जैन नीलम श्रीवास्तव सुरेंद्र कुमार जैन प्रीतम सोनी राजेंद्र लोधी बलदेव सिंह ठाकुर चंद जैन अर्चना केसरवानी विनोद सोनी मूरत सिंह लोधी राजकुमार पटेल आदिलोग मौजूद

Leave a Comment

Read More