सागर आगमन पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का विधायक लारिया ने किया आत्मीय स्वागत

सागर आगमन पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का विधायक लारिया ने किया आत्मीय स्वागत

(नरयावली विधानसभा में जन हितैषी विकास कार्यों को स्वीकृत कराने किया विनम्र अनुरोध)

सागर/13.12.2025

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल जी का सागर आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक लारिया ने उपमुख्यमंत्री से नरयावली विधानसभा के जनहितार्थ विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कराने के लिए मांग-पत्र प्रस्तुत कर अनुरोध किया।

विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें जिला चिकित्सालय सागर को मर्ज न करते हुए शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) मकरोनिया या सागर के समीपस्थ स्थापित कराने, जनपद पंचायत कार्यालय सागर के भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन जिला कार्यालय सागर के समीपस्थ आरक्षित कराने,अनु.जाति/अनु.जाति बस्ती विकास योजना के अंतर्गत कार्यों के अनुमोदन के संबंध में, नगर परिषद् कर्रापुर में स्थाई पेयजल स्रोत स्थापित कराने,नपा परिषद मकरोनिया में गौशाला एवं गीता भवन हेतु एवं नगर परिषद् कर्रापुर में गीता भवन हेतु भूमि आरक्षित कराने का अनुरोध किया।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधायक इंजी.प्रदीप लारिया को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द से जल्द संभव कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विधायक लारिया की मांगों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Read More