एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क स्वीकृति पर विधायक लारिया का नागरिकों ने किया अभिनंदन

एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क स्वीकृति पर विधायक लारिया का नागरिकों ने किया अभिनंदन

सागर/14.12.2025

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग की स्वीकृत होने पर बटालियन क्षेत्र के प्रबुद्धजनों द्वारा विधायक श्री लारिया का विधायक कार्यालय में जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया गया।

यह मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया था। विधायक  लारिया लंबे समय से इसकी स्वीकृति के लिए प्रयत्नशील थे और उन्होंने इस मार्ग की स्वीकृति के लिए कई बार मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने इस मार्ग की स्वीकृति के लिए आवश्यक आवंटन की व्यवस्था करने के लिए भी प्रयास किया और अंततः इस मार्ग की स्वीकृति मिल गई। यह विधायक लारिया की एक बड़ी उपलब्धि है और इससे क्षेत्र सहित जिले के लोगों को बहुत लाभ होगा।

विधायक  लारिया ने इस अवसर पर कहा कि यह सड़क मार्ग क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से स्थानीय निवासियों सहित विधानसभा एवं जिले के नागरिकों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Read More