देवरी कला में जननायक कार्यक्रम के ध्वनि प्रभारी के साथ मारपीट, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

देवरी कला ।संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित जननायक कार्यक्रम के तहत ध्वनि प्रभारी की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट को लेकर एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया, जिसमें उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही करने की मांग की गई ज्ञापन में लेख किया गया है कि गौरझामर पंचायत के अंतर्गत फूल बाग बुधवारा बाजार में 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश संस्कृती विभाग द्वारा जननायक समारोह आदिवासी लोक नायको पर आधारित कार्यक्रम के संचालन में सहयोगी नितेश गौंड ध्वनि प्रभारी की ड्यूटी पर तैनात था ,इस दौरान कुछ अन्य कर्मचारियों में से एक कर्मचारी से कुछ बातचीत हुई जो कर्मचारी शराब के नशे में था जिसने ध्वनि प्रभारी नितेश गौंड के साथ मारपीट की और आगे कार्यक्रम न करने देने की धमकी दी उक्त घटनाक्रम की समय सरपंच सचिव पटवारी पुलिस भी उपस्थित थी ,किंतु किसी के द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया गया जो कि शासन की अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के प्रति घोर लापरवाही है जो की आदिवासी समुदाय के नेताओं के प्रति असम्मान करना प्रतीत होता है ,इन सभी कृतियों की सभी ने घोर निंदा की है एवं संबंधितों पर इस लापरवाही पूर्ण कृत्य के लिए कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतेंदु मोंटू सिंह राजपूत ,राकेश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, लकी लोधी, प्रीतम सह लोधी, मनोज जैन ,नितेश गौंड, उमेश पलिया ,संदीप जैन सिनेमा ,राजेश पटेरिया, उमाशंकर तिवारी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही इस मामले में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि मैं ज्ञापन के समय किसी काम में व्यस्त था ज्ञापन देखकर ही बता पाऊंगा क्या मामला है। वही संस्कृति विभाग द्वारा कार्यक्रम के प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ध्वनि प्रभारी नितेश गौंड के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई है इसके संबंध में गौरझामर पुलिस थाने में आवेदन भी दिया गया है जिससे आज के कार्यक्रम में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।

Leave a Comment

Read More