माता मढिया क्षेत्र में हुई मारपीट व कटरबाजी की घटना के बाद विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने पीड़ितों से की मुलाकात, घायलों का जाना हालचाल

माता मढिया क्षेत्र में हुई मारपीट व कटरबाजी की घटना के बाद विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने पीड़ितों से की मुलाकात, घायलों का जाना हालचाल

सागर। शनिवार को सागर के माता मढिया क्षेत्र में आसामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ की गई मारपीट और कटरबाजी की घटना के बाद सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों एवं स्थानीय लोगों से चर्चा की तथा घटना में घायल हुए नागरिकों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।

घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए विधायक जैन ने कहा कि नशीली मादक पदार्थों (दवाइयों) के सेवन के कारण आसामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं और सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक जैन ने कहा कि सागर हमेशा से शांति और सौहार्द का शहर रहा है और आगे भी रहेगा। आपराधिक मानसिकता रखने वाले ऐसे आसामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शहर के अमन-चैन को भंग करने वालों को नेस्तनाबूत कर सागर की शांति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री नरेश यादव, श्री नरेश धानक, रामपुरा वार्ड पार्षद श्री पराग बजाज, जिला मीडिया प्रभारी श्री श्रीकांत जैन, श्री पप्पू फुसकेले, श्री प्रभात जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

Read More