पुराने हॉलमार्क के जेवरों की जांच पर गणपति ज्वेलर्स संचालक ने रखा पक्ष, बोले- 50 साल से ग्राहकों का विश्वास ही हमारी पहचान

SHARE:

सागर। रामपुरा वार्ड स्थित गणपति ज्वेलर्स पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) भोपाल की टीम द्वारा 19 नवंबर को की गई जांच की कार्रवाई के बाद प्रतिष्ठान संचालक गोपाल सोनी ने अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने दुकान से नकली हॉलमार्क वाले आभूषण मिलने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि जांच के दौरान मिले आभूषण पुराने हॉलमार्किंग सिस्टम के तहत तैयार किए गए थे, जिन्हें वर्तमान नियमों के अनुसार मान्य नहीं माना जा रहा है।

BIS की आधिकारिक जानकारी के अनुसार जांच के दौरान 17 आभूषण बिना नए हॉलमार्क के पाए गए। इन आभूषणों का कुल वजन लगभग 248.77 ग्राम बताया गया है।

BIS के उपनिदेशक हरिओम मीना एवं आशुतोष राय के अनुसार अनिवार्य हॉलमार्किंग के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में बिना वैध हॉलमार्क के आभूषणों की बिक्री करना तथा पुरानी पद्धति के हॉलमार्क का उपयोग करना नियमों का उल्लंघन है।

वहीं, प्रतिष्ठान संचालक गोपाल सोनी ने कहा कि गणपति ज्वेलर्स पिछले करीब 50 वर्षों से संचालित हो रहा है। इतने लंबे समय में प्रतिष्ठान ने ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि को सर्वोपरि रखा है तथा किसी ग्राहक की ओर से आज तक कोई शिकायत सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान की पहचान वर्षों से बनी विश्वसनीयता और ग्राहकों के साथ अच्छे संबंधों के आधार पर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरी जानकारी के बिना कोई निष्कर्ष न निकालें।

नोट: इस खबर में BIS की आधिकारिक जानकारी और प्रतिष्ठान संचालक का पक्ष दोनों शामिल किए गए हैं, ताकि पाठकों के सामने मामले के दोनों पहलू स्पष्ट रहें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें