मेष राशि का 2026 का राशिफल: स्वास्थ्य, आर्थिक, पारिवारिक और करियर की भविष्यवाणी

सन् 2026 में मेष राशि का वैदिक राशिफल {चन्द्र राशि पर आधारित)

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ) शुभ रंग गुलाबी,
शुभ अंक 1 व 8,
शुभ धातु तांबा,
शुभ रत्न मूंगा व पीला पुखराज,
शुभ दिन मंगलवार ( रवि, सोम, गुरु),
इष्ट हनुमान, हनुमान चालीसा का पाठ विशेषफलप्रद।

शुभमास — वैशाख, ज्येष्ठ, चैत्र,
सामान्य मास — श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, मार्गशीर्ष, पौष।
मध्यम मास — फाल्गुन
अशुभ मास — आषाढ़, कार्तिक, माघ हैं।
मित्र राशि– सिंह, तुला, धनु,
शत्रु राशि – मिथुन, कन्या,
व्यक्तित्व – दबंग, क्रोध युक्त व साहसी।
सकारात्मक तथ्य — कुटुम्ब को पालने वाला, चुनौती को स्वीकारने वाला, सदैव क्रियाशील।
नकारात्मक तथ्य — दम्भी, अधैर्यशाली

मेष राशि — स्वभाववश गर्म प्रवृत्ति की राशि है इसका स्वामी मंगल है। मेष राशि जातको में आत्मविश्वास काफी रहता है। विचारों में आवेश, क्रोध रहता है। स्वयं के निर्णय कार्यप्रणाली भिन्न होती है काफी समझदारी शुरू में रखते हैं। सहजता से किसी से विवाद, टकराहट नहीं लेते। दूसरों को अधिकतर इसी का विरोध बना रहता है। कौन-सा कार्य, निर्णय कैसे, कब करना इसका बखूबी अंदाज हमेशा रहता है। किन्हीं मामलों में दूसरे स्वार्थवश आपसे मैत्री रखते हैं। जीवन में भावना, भावुकता में धोखा, अविश्वास मिलता है। स्वयं की गलती का अहसास करते हैं। पश्चाताप कर लेते हैं। मन ही मन में परेशान भी होते हैं दूसरों की गलती में उसे क्षमा करना मानसिकता में असंभव रह पाना है। योजनाओं में कार्यकुशलता, कर्तव्यपरायणता, समझदारी रखते हैं। एकदम से नई स्थिति, विचारों को आत्मसात नहीं करते। आपको समझना आसान नहीं रहता। स्वयं की व्यवहार कुशलता श्रेष्ठ रखते हैं। दूसरों से उतनी अच्छाई नहीं मिलती। सभी मामलों में भागदौड़, परिश्रम काफी करना होता है। एक न एक तकलीफ बनी रहती है। पारिवारिक मामले भावनात्मक प्रेम-प्रसंग में समझौते से कष्ट होता है। वैचारिक तनाव, घबराहट कामकाज अनुकूल होने के बाद भी बनी रहती है स्वयं के प्रभाव-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हैं। परिवार के प्रति जवाबदारी अपना कर्तव्य रहता है। शांति को प्राथमिकता देते हैं जिस कारण सभी की बात सुनते हैं। सबको महत्व देते हैं। स्वयं कष्ट परिश्रम उठाते हैं। दूसरों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वास्तविकता- सत्यता-कठोरता-संघर्ष को सहजता स्वीकार करते हैं।

2026 मे मेष राशि का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य
इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण मानसिक चिन्ता और तनाव जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शुरुआती तीन महीने के दौरान राशि स्वामी की मजबूत स्थिति के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु मन में किसी रोग को लेकर भय रहेगा। अप्रैल माह से मई के दौरान राशि स्वामी के अस्त होने और छठे भाव के पीड़ित होने के कारण थायराइड और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। जून 21 से अगस्त 12 के बीच दाँतों में भी कुछ परेशानियाँ और सर्जरी आदि हो सकते हैं।

आर्थिक स्थिति —

इस वर्ष आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। राहु और बृहस्पति की उत्तम स्थिति के कारण आप काफी अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। किसी पॉलिसी से उत्तम लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। किन्तु शनि की द्वादश स्थिति के कारण आपको बचत करने में काफी परेशानी होगी। जून 2 के बाद गुरु के गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। दिसम्बर माह के दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदी में धन व्यर्थ न करें। बिना शर्त के किसी को उधार धन देने से आपको बचना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपके पास अचानक धन आ सकता है। मनोरञ्जन और भोग-विलास में अत्यधिक धन खर्च होगा। जोखिम भरे निवेश भी करने का विचार बनेगा। राहु के एकादश भाव में होने के कारण किसी नये व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक स्थिति–
इस वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से आप अधिक भाग्यशाली नहीं रहेंगे। दूसरे भाव में शनि की दृष्टि परिजनों को कुछ परेशान करती रहेगी। वरिष्ठ लोगों के बीच आपका उठना बैठना रहेगा। उनके साथ धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चिन्तन कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। जून और नवम्बर के बीच ससुराल पक्ष में कुछ अच्छे आयोजन हो सकते हैं। भाई-बहनों की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। अगस्त से नवम्बर के बीच मित्रों से कुछ नाराजगी हो सकती है।

वैवाहिक जीवन — इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे तनाव हैं भी तो उन्हें बातचीत से सुलझा लेंगे। मई-जून के आसपास विशेष सावधानी रखें। वर्ष के अन्त में विवाह योग्य लोगों के विवाह की सम्भावना प्रबल होगी। वर्ष के मध्य में कुछ तनाव अवश्य रहेगा। बहसबाजी और लोगों की सोच को अपने वैवाहिक जीवन के बीच न आने दें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

शिक्षा और करियर — यह वर्ष करियर की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च-अप्रैल के दौरान आप काफी यात्रायें कर सकते हैं। शनि की दृष्टि आपकी राशि से नवम भाव पर पड़ेगी जिसके कारण लोन लेकर उच्च शिक्षा लेने वाले जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। किन्तु नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से असन्तुष्ट हो सकते हैं। बार-बार जॉब बदलने का विचार आयेगा। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको रोजगार सम्बन्धी बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
कर्मकांड ज्योतिष विषेशज्ञ – डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138

Leave a Comment

Read More