
मकर संक्रांति महिला मिलन में उमड़ा उत्साह, लोहड़ी और उत्तरायण का हुआ भव्य उत्सव
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन के आतिथ्य में महिलाओं ने खेल-प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया पर्व
सागर।
“सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो रविः प्रभुः। उत्तरायणे महापुण्यं सर्वपापप्रणाशनम्॥” के पावन मंत्रोच्चार के साथ वर्ष 2026 के प्रथम प्रमुख पर्व लोहड़ी एवं सूर्य के उत्तरायण होने के अवसर पर मकर संक्रांति की पूर्व बेला में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की धर्मपत्नी अनुश्री जैन द्वारा अपने निज निवास पर “मकर संक्रांति महिला मिलन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस आयोजन में सागर जिले की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आपसी मेल-मिलाप, सांस्कृतिक सहभागिता और पारंपरिक उत्सवों से जोड़ना रहा। मकर संक्रांति का यह पर्व खुशियों, समृद्धि और नई आशाओं का प्रतीक माना जाता है, जिसे रंग-बिरंगी पतंगों, तिल-गुड़ की मिठास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।
महिला मिलन कार्यक्रम में जलेबी रेस, नींबू रेस, पतंग उड़ाने जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लेकर पुरस्कार भी जीते। इसके साथ ही स्थानीय महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाबी, गुजराती, मराठी, राजस्थानी एवं बुंदेलखंडी पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई, जिसने आयोजन को बहुरंगी सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया।
पंजाबी ढोल और डीजे की धुनों ने कार्यक्रम में अतिरिक्त उल्लास भर दिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और विधिवत पूजन कर उपस्थित सभी बहनों को मकर संक्रांति एवं लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
आयोजकों की ओर से भी सभी देशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जसवीर सोढ़ी जी, मीना पिंपलापुरे पारुल साहू , अमृता कौर आनंद , दीप्ति जैन, अलका श्रीवास्तव , मेघा दुबे , कविता लारिया, स्वाति हलवे , प्रीति शर्मा , सुचेता दुबे , रूपा राज , निशा शिंदे , माधुरी राजपूत, डॉ, मोनिका शर्मा , शिल्पी भार्गव , वैशाली सोनी , ऋतु तिवारी , मनीषा मिश्रा , निकिता पिंपलापुरे , ऊषा वर्मन , तनुश्री भाटिया , ऋतु सिंह , विनीता केशरवानी , पूजा श्रीवास्तव , कल्पना सोनी , दीपशिखा जैन , ममता जैन , स्वाति नेमा उपस्थित थी।











