
उपमुख्यमंत्री एवं सागर प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल का बीना में स्वागत
सागर। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को सागर जिले के प्रवास पर रहे। उनके आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, विधायक निर्मला सप्रे, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बीना में उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और जिले के विकास कार्यों को लेकर संवाद किया। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला।
प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल एरण महोत्सव में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन द्वारा दी गई।











