सागर में किन्नर विवाद ने लिया नया मोड़, किन्नर नायक किरण बुआ ने एसपी से की शिकायत

सागर में किन्नर विवाद ने लिया नया मोड़, किन्नर नायक किरण बुआ ने एसपी से की शिकायत
सागर। शहर में चल रहे किन्नर समाज के आंतरिक विवाद में मंगलवार को नया मोड़ सामने आया है। किन्नर नायक किरण बुआ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर किन्नर रानी ठाकुर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
किरण बुआ ने शिकायत में आरोप लगाया कि किन्नर रानी ठाकुर द्वेष भावना के चलते उन्हें लगातार बदनाम कर रही है और उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उनका नाम कथित रूप से मुस्लिम नाम से जोड़ा जा रहा है, जबकि वे स्वयं एक हिंदू परिवार से आती हैं।
किरण बुआ ने बताया कि किन्नर समाज की बैठक में रानी ठाकुर के व्यवहार को समाज विरोधी मानते हुए उसे किन्नर समाज से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्कासन के बाद रानी ठाकुर को समाज की ओर से किसी भी प्रकार की बधाई राशि या सहयोग न देने का निर्णय लिया गया है।
एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में किरण बुआ ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Read More