शिक्षा के हर मंदिर को आधुनिक बनाना मेरा संकल्प” – आकाश सिंह राजपूत


“शिक्षा के हर मंदिर को आधुनिक बनाना मेरा संकल्प” – आकाश सिंह राजपूत

सागर दिनांक 29 जनवरी 2026:
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत निरंतर सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनके विशेष प्रयासों से ग्राम बांसा, तोड़ा तरफदार, गेहूंरास बुजुर्ग, बरौदा सागर, परासरीकलां, बिचपुरी, एवं ग्राम मीरखेडी स्थित शासकीय स्कूल में दो-दो अतिरिक्त स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे बदलते समय के साथ प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा शिक्षकों ने भी इस पहल को शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने वाला बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा के हर मंदिर को आधुनिक बनाना मेरा लक्ष्य है
“आज का युग तकनीक का युग है। यदि हमारे बच्चे आधुनिक शिक्षा से जुड़ेंगे तभी वे आने वाले समय की चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। स्मार्ट क्लास केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मेरा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा के हर शिक्षा मंदिर को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाए, ताकि ग्रामीण अंचल का कोई भी छात्र पीछे न रह जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि
“शिक्षा में किया गया निवेश सबसे बड़ा निवेश होता है। युवा शक्ति संगठन निरंतर प्रयास करता रहेगा कि हर गांव के स्कूल में गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा पहुंचे, जिससे हमारे विद्यार्थी आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकें।”

इस अवसर पर बुंदेल सिंह श्री राम सिह,प्रदीप साहू, प्रियंका तिवारी, नरेश साहू, जगदीश साहू, विक्रम राजपूत, कपिल ठाकुर, सतीश तिवारी, राज कपूर, वसीम, सीताराम यादव, बंटू ओसवाल, जीतू पंथी, रोहित अहिरवार, हेमराज पटेल, निलेश, शैतान राजपूत, विनोद, राजेश, शंकर तिवारी, कमल लोधी, सरमन यादव, मनीष, अरविंद, प्रशांत देवलिया, नितिन पटेरिया, मुन्ना कुरैशी, हनुमत कुशवाहा, अजीत यादव, शानू मंसूरी, विशाल, रामराज, सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More