नरयावली के विकास को मिली नई गति: विधायक प्रदीप लारिया ने नगर परिषद कर्रापुर में दी विकास कार्यों की सौगात

नरयावली के विकास को मिली नई गति: विधायक प्रदीप लारिया ने नगर परिषद कर्रापुर में दी विकास कार्यों की सौगात

(336 परिवारों का ‘अपना घर’ का सपना हुआ साकार, नवनिर्मित दुकानों से युवाओं को मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता का संबल

सागर/13 फरवरी 2026: नरयावली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, इंजीनियर प्रदीप लारिया के नेतृत्व में विकास की बयार आज कर्रापुर और बारछा के द्वार तक पहुँची। शुक्रवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक लारिया ने न केवल करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अंत्योदय’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए 336 परिवारों के जीवन में खुशियों का उजाला भरा।
पीएम आवास: मोदी की दूरगामी सोच और विधायक की कर्तव्यनिष्ठा का संगम
नगर परिषद कर्रापुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक प्रदीप लारिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के तहत नगर परिषद कर्रापुर में कुल 557 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत हुए है जिनमें आज 336 हितग्राहियों को आज आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल ईंट-गारे का मकान नहीं, बल्कि गरीब के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी दृष्टि की सराहना करते हुए कहा, “एक पक्की छत परिवार को स्थायित्व और भविष्य के सपने बुनने का साहस देती है।” विधायक लारिया के प्रयासों से कर्रापुर निकाय में इतनी बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत होना, उनके अपनी जनता के प्रति समर्पण और सक्रियता का प्रमाण है।
विधायक श्री लारिया ने किया कर्रापुर में ₹80 लाख के व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण
नगर परिषद कर्रापुर में स्थानीय व्यापार को गति देने के लिए ₹80 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक व्यावसायिक परिसर की 16 दुकानों का क्षेत्रीय विधायक श्री लारिया ने विधिवत लोकार्पण किया। 39 दुकानों की इस कुल परियोजना के अंतर्गत प्रथम तल पर 20 और भूतल पर 19 दुकानों का प्रावधान किया गया है, जिनमें से अब तक 22 दुकानों का सफल आवंटन किया जा चुका है। वर्तमान में भूतल की 16 दुकानें निर्माणाधीन हैं जिन्हें शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य है, जबकि शेष 17 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया आगामी चरणों में पूरी की जाएगी। इस पहल से न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि नगर परिषद की आय में वृद्धि होने से क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी बल मिलेगा।
बारछा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं 106 आवास स्वीकृति पत्र वितरित
विकास की इस कड़ी में विधायक लारिया ने वार्ड क्र. 2, बारछा में लगभग 15.51लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का विधि-विधान से भूमिपूजन एवं 106 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किये। यह भवन भविष्य में सामाजिक आयोजनों, चर्चाओं और मांगलिक कार्यों का केंद्र बनेगा, जिससे वार्डवासियों को एक सुविधायुक्त स्थान सुलभ होगा।
इस अवसर पर नपा कर्रापुर अध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लाभार्थी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More