विधायक प्रदीप लारिया ने दी नरयावली क्षेत्र को 8.31 करोड़ की सौगात: लुहारी 66.37 लाख और हनोता पारीक्षत में 63 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विधायक प्रदीप लारिया ने दी नरयावली क्षेत्र को 8.31 करोड़ की सौगात: लुहारी 66.37 लाख और हनोता पारीक्षत में 63 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सागर/14.02.2026: नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नरयावली मंडल में शनिवार को विकास की नई इबारत लिखी गई। क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्र का सघन दौरा करते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में 8.31 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
लुहारी में 4.36 करोड़ के कार्यों की शुरुआत
दौरे के प्रथम चरण में विधायक लारिया ग्राम लुहारी पहुंचे। यहाँ उन्होंने 369.74 लाख की लागत से बनने वाले हवला चौराहा-लुहारी स्कूल-जैन मंदिर (वाया ग्राम बहेरिया) मार्ग का भूमिपूजन किया। 4.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत लुहारी में 66.37 लाख के अन्य कार्यों की सौगात दी, जिनमें प्रमुख रूप से प्राथमिक शाला बाउंड्री वॉल (हवला) एवं पंचायत भवन निर्माण, हवला में 25 लाख की लागत का सामुदायिक भवन, गांव के विभिन्न हिस्सों (माता मंदिर से नदी, चक्की मार्ग, ऊधम राय के घर व शंकर जी मंदिर मार्ग) में बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ।
खेल भावना को प्रोत्साहन: मदनपुरा क्रिकेट टूर्नामेंट
विकास कार्यों के क्रम के बीच विधायक लारिया मदनपुरा पहुंचे, जहाँ चल रहे बजरंग क्लब कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उन्होंने शिरकत की। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने युवाओं से कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। खिलाड़ियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की मांग पर विधायक लारिया ने खेल मैदान में मंच निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रू.की घोषणा की,जिस पर उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से विधायक का अभिनंदन किया।
काचरी-हवला सड़क मार्ग का लोकार्पण
कनेक्टिविटी को मजबूती देते हुए विधायक ने काचरी मार्ग पर क्षेत्रीय जनों की मौजूदगी में काचरी-हवला सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। PWD द्वारा निर्मित यह 3 किलोमीटर लंबी सड़क 249.20 लाख (2.49 करोड़) की लागत से तैयार की गई है, जिससे आवागमन सुगम होगा।
हनोता पारीक्षत में 63 लाख के कार्यों की सौगात
दौरे के अंतिम चरण में विधायक लारिया ग्राम हनोता पारीक्षत पहुंचे, जहाँ उन्होंने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। यहाँ उन्होंने कुल 63.29 लाख के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
उन्होंने 20 लाख की सी.सी. रोड, 25 लाख का सामुदायिक भवन, शांति धाम फेसिंग, घाट निर्माण और निर्मल नीर योजना का भूमिपूजन एवं आदिवासी मोहल्ले में 5 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन एवं 1.79 लाख की नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
विधायक श्री लारिया ने अंजनी माता मंदिर हनोता पारीक्षत की वाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु 1.50लाख की घोषणा की।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा गुलाब सिंह राजपूत, नरयावली मंडल अध्यक्ष सोहन लोधी,भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More