केन्द्रीय जेल सागर के नवीन भवन निर्माण को लेकर विधानसभा में विधायक शैलेंद्र जैन ने मांगी प्रगति जानकारी

केन्द्रीय जेल सागर के नवीन भवन निर्माण को लेकर विधानसभा में विधायक शैलेंद्र जैन ने मांगी प्रगति जानकारी

भोपाल।मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने केन्द्रीय जेल सागर के नवीन भवन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न सदन में उठाया।
विधायक श्री जैन ने प्रश्न के माध्यम से जानकारी चाही कि केन्द्रीय जेल सागर के नए भवन निर्माण हेतु ग्राम चितौरा में लगभग 80 हेक्टेयर भूमि आवंटित किए जाने के बाद शासन द्वारा निर्माण कार्य के लिए कितना बजट स्वीकृत किया गया है तथा वर्तमान में इस परियोजना की क्या प्रगति है।
प्रश्न के उत्तर में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नवीन केन्द्रीय जेल भवन निर्माण के लिए पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत किए जाने का प्रस्ताव है।
उन्होंने जानकारी दी कि परियोजना की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) दिनांक 25 अगस्त 2025 को साधिकार समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गई थी। समिति में हुई चर्चा के पश्चात जेल विभाग से पुनरीक्षित प्रस्ताव मांगा गया था, जो जेल विभाग द्वारा 03 नवम्बर 2025 को मंडल को प्रेषित कर दिया गया है।

Leave a Comment

Read More