
भक्तिमय स्वागत: चुनरी यात्रा का विधायक कार्यालय पर भव्य अभिनंदन
सागर/19.03.2026:
क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु ‘जय मां भवानी समिति, मकरोनिया’ द्वारा आयोजित 5वीं भव्य चल समारोह झंडा एवं चुनरी यात्रा का नगर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मां बीजासेन मंदिर से अवधूत आश्रम मंदिर तक निकली इस पावन यात्रा में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने सम्मिलित होकर अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।
यात्रा के रजाखेड़ी पहुँचने पर विधायक कार्यालय के समक्ष भव्य पुष्प वर्षा कर माता की चुनरी का स्वागत और वंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में समरसता और शक्ति का संचार करती हैं। यात्रा के दौरान संपूर्ण मार्ग ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मिहीलाल, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।











