
फिजिकल एजुकेशन टीचर और इंटरनेशनल कराटे प्लेयर को ASTITVA विमेंस प्राइड अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया
नोएडा। JP Public School, Noida की फिजिकल एजुकेशन टीचर एवं इंटरनेशनल कराटे प्लेयर सुश्री अंजलि चौहान को Tretayug Foundation द्वारा ASTITVA विमेंस प्राइड अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया।
सुश्री अंजलि चौहान ने छात्राओं के लिए सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर उन्हें आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने लड़कियों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया, बल्कि मानसिक रूप से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने का संदेश भी दिया।
उनकी इस पहल ने युवा छात्राओं में आत्मविश्वास, ताकत और लचीलापन विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक हैं।











