अपराध नियंत्रण पर सागर पुलिस का सख्त फोकस, एसपी अनुराग सुजानिया ने ली व्यापक अपराध समीक्षा बैठक

अपराध नियंत्रण पर सागर पुलिस का सख्त फोकस, एसपी अनुराग सुजानिया ने ली व्यापक अपराध समीक्षा बैठक

लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध, नशा, जुआ-सट्टा और कानून-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

सागर। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता में व्यापक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, नरेंद्र सोलंकी, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में एसपी ने सभी थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, गंभीर मामलों की वैज्ञानिक विवेचना, फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामील, महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा आदतन अपराधियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनसुनवाई की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, साइबर अपराधों की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थ, शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाने, रात्रि गश्त और कॉम्बिंग गश्त को प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
एसपी अनुराग सुजानिया ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत और अपराध को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लेते हुए पीड़ित-केंद्रित, संवेदनशील और पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाए रखना सागर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ उत्कृष्ट पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण और जनविश्वास को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Read More