
Jaypee Public School, Noida के छात्र एवं शिक्षक ने National Science Centre में आयोजित इनोवेशन फेस्टिवल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के शिक्षक राम कुमार प्रजापति ने “Make it at Science Centre – Sculpture Category” में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें ₹4000 की नकद राशि, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
छात्र अथर्व यादव ने “Make it at Science Centre” में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें ₹3000 की नकद राशि, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसी श्रेणी में पाखी राघव ने भी तृतीय पुरस्कार हासिल किया और ₹3000 की नकद राशि, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्राप्त की।
कुल मिलाकर, प्रतिभागियों ने ₹10,000 की नकद राशि के साथ प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफियाँ प्राप्त कीं।
इन उपलब्धियों से विद्यालय की नवाचार, सृजनात्मकता एवं प्रायोगिक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई











