
सागर में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में बड़ा हादसा, डीजे पलटने से 15 वर्षीय बालक की मौत, कई घायल
सागर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शहर में एक बड़ा हादसा हो गया। मकरोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन मंदिर से निकली रैली में अचानक डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में डीजे पर सवार करीब 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस दुर्घटना में 15 वर्षीय बालक आर्यन कोरी, निवासी कृष्णा नगर (थाना मकरोनिया) की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान डीजे वाहन तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद हनुमान जन्मोत्सव की खुशियां मातम में बदल गईं और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Byte: मृतक के परिजन











