
शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बाबू जगजीवन राम की जयंती
सागर/ जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती का आयोजन किया गया जहां सभी कांग्रेस जनों ने उन्हें अपने श्रद्धांजलि उनकी जयंती पर भेंट की
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 को हुआ था लोग प्यारे बाबूजी कहकर बुलाया करते थे उन्होंने देश और समाज में अलग पहचान बनाई वो एक कुशल प्रशासक के रूप में पहचाने जाते थे
उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार में श्रम मंत्री रहते हुए न्यूनतम श्रम अधिनियम तथा कर्मचारी भविष्य निधि जैसी कानून बनाए वह एक कुशल राजनेता और सामाजिक न्याय की योद्धा के रूप में पहचाने जाते थे
रामकुमार पचौरी संगठन महासचिव ने कहा कि उन्होंने बनारस और कोलकाता विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी
उन्होंने जो जन चेतना की अलख जगाई आज हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता हैं।
बैठक के अंत में सभी कांग्रेस जनों ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त शहर के अध्यक्ष बने अरविंद बंटी पंथी कांग्रेस के कांग्रेस कार्यालय आगमन पर उसे पुष्पहारो से स्वागत किया एवं शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि वह अनुसूचित जाति की आवाज को बुलंद करें शहर कांग्रेस उनके साथ है
महेश जाटव ने कहा कि यह पद अरविंद बंटी भाई पंथी की मेहनत और लगन को देखते हुए मिला है जिसमें वह खरा उतरेंगे ऐसी आसा और विश्वास है
इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, सेवा दल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, आईटी सेल के अध्यक्ष निलेश अहिरवार, जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश अहिरवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, किरण लता सोनी, ज्योति मालैया,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बंटी कोरी, आनंद अहिरवार, गोपाल प्रजापति, संजय जैन, बाबू मछंदर, अंकुर यादव, संजय यादव, प्रशांत, खाटू सोनी
आदि उपस्थित थे











