
प्रत्येक माह की 05 तारीख को होगी भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक : श्याम तिवारी
भाजपा जिला बैठक में आजीवन सहयोग निधि, स्थापना दिवस और बाबा साहेब जयंती कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा हुई
सागर। रविवार को धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला अध्यक्ष ने जिले में अभियान को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक माह की 05 तारीख को जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में पार्टी स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों तथा 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। संगठन की मजबूती नियमित बैठकों, निरंतर संवाद और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस से लेकर बाबा साहेब की जयंती तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियां और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार एवं आभार जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर ने किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री चैनसिंह ठाकुर,सुमित यादव,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे,विक्रम सोनी निकेश गुप्ता,शैलेंद्र श्रीवास्तव,यश अग्रवाल, जिला मंत्री संध्या भार्गव,आशमा जैन,आफिसर यादव, अर्जुन पटेल, राहुल वैध,सविता साहू, कोषाध्यक्ष विकास सांधेलिया, तृप्ति लोधी, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी,सुषमा यादव,जिला कार्यालय मंत्री भूपेंद्र नामदेव,रामेश्वर नेमा, साहब राज यादव, जय सोनी उपस्थित रहें।
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी











