
भीषण गर्मी में राहत: श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने खोली नि:शुल्क प्याऊ
खबर:
सागर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल तिली क्षेत्र में नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। समिति ने यहां एक दर्जन से अधिक मटके रखकर ठंडे पानी की व्यवस्था की है, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को बड़ी राहत मिल रही है।
समिति के सदस्य प्रतिदिन सुबह और शाम सैकड़ों लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। पानी पीने आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंडा पानी पीकर उन्हें काफी राहत और संतुष्टि मिल रही है।
इस दौरान मौके पर विजय चंदू कोरी, राजेश फुसकेले, कमलेश प्रजापति, राजेश कोरी, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर, काशीराम कोरी, शुभम रैकवार, मुरलीधर मामा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों विजय चंदू कोरी, कमलेश प्रजापति और राजेश ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क प्याऊ खोले जा रहे हैं, ताकि राहगीरों को गर्मी में ठंडा पानी मिल सके। साथ ही वे लोगों को इस तरह के सेवा कार्यों के लिए जागरूक भी कर रहे











