प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को मिली नई दिशा, कार्यकर्ताओं का बढ़ा विश्वास : रिशांक तिवारी

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को मिली नई दिशा, कार्यकर्ताओं का बढ़ा विश्वास : रिशांक तिवारी

संगठन से जनविश्वास तक; प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  के गौरवशाली प्रथम वर्ष में संवाद, प्रवास, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती को मिली नई गति

सागर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट  रिशांक तिवारी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस दौरान  रिशांक तिवारी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हेमंत खंडेलवाल  के नेतृत्व में प्रदेश संगठन की कार्यशैली को नई दिशा मिली है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद, प्रदेशभर में नियमित प्रवास और संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देने से संगठन पहले की अपेक्षा अधिक सक्रिय और समन्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ श्री हेमंत खंडेलवाल जी का सहज संवाद संगठन के भीतर विश्वास का वातावरण और मजबूत करने में सफल रहा।

इस दौरान  रिशांक तिवारी ने बताया कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान, संगठन पर्व, प्रशिक्षण वर्ग और बूथ सशक्तिकरण जैसे संगठनात्मक अभियानों को नई गति मिली। संभाग, जिला और मंडल स्तर पर आयोजित बैठकों में संगठन की गतिविधियों की नियमित समीक्षा हुई, वहीं कार्यकर्ताओं के सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। इससे प्रदेश नेतृत्व और स्थानीय संगठनात्मक इकाइयों के बीच समन्वय पहले से अधिक मजबूत हुआ।

इस अवसर पर  रिशांक तिवारी ने  हेमंत खंडेलवाल के प्रथम वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में संगठनात्मक अनुशासन को प्रमुख बताया। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति, सामूहिक निर्णयों और कार्यकर्ता मर्यादा को लेकर श्री हेमंत खंडेलवाल जी का दृष्टिकोण पूरे वर्ष स्पष्ट रहा। यही कार्यशैली संगठन की मजबूती का आधार बनी और कार्यकर्ताओं का विश्वास भी लगातार बढ़ा।

सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का उल्लेख करते हुए  रिशांक तिवारी ने कहा कि  हेमंत खंडेलवाल ने दोनों के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया। संगठन से प्राप्त जमीनी सुझावों को महत्व देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज तक पहुँचाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य हुआ।

हेमंत खंडेलवाल  की कार्यशैली की सराहना एवं उनके दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए  रिशांक तिवारी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी विशेषता सहजता, सरलता और प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति आत्मीय व्यवहार है। वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक सभी के साथ समान व्यवहार उनकी कार्यशैली की अलग पहचान बन चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन आने वाले समय में भी इसी ऊर्जा, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प के साथ नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।

Leave a Comment

Read More