कैंट पुलिस की तत्परता से गुमशुदा नाबालिग सकुशल मिला, परिजनों के सुपुर्द

कैंट पुलिस की तत्परता से गुमशुदा नाबालिग सकुशल मिला, परिजनों के सुपुर्द
सागर। कैंट थाना पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गुम हुए एक नाबालिग बालक को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य से पुलिस ने संवेदनशील और प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार, बहेरिया निवासी एक नाबालिग बालक शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे घर से कहीं चला गया था। सूचना मिलते ही जिले की पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सक्रिय पुलिसिंग का सहारा लेते हुए लगातार खोजबीन की।
पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक सकुशल मिल गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कैंट पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Leave a Comment

Read More