पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: यमुना ताई ठाकुर मंडल के पौधारोपण अभियान में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, सागर में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: यमुना ताई ठाकुर मंडल के पौधारोपण अभियान में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, सागर में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

सागर। भारतीय जनता पार्टी के यमुना ताई ठाकुर मंडल द्वारा इतवारी वार्ड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने बताया कि इस मानसून में सागर नगर में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया जा रहा है, जहां लगभग 100 से 125 पौधे लगाए जाते हैं तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित संस्था, व्यक्ति या परिसर प्रबंधन को सौंपी जाती है।

विधायक  जैन ने बताया कि 9 जुलाई से 16 जुलाई तक सागर नगर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को समान महत्व देना आवश्यक है। यदि हम तेजी से विकास कर रहे हैं तो उसकी तुलना में कई गुना अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों का प्रभाव कम किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर राहुल वैद्य, श्रीकांत जैन, नरेश यादव, लक्ष्मण सिंह, विकास केसरवानी, कुलदीप खटीक, जय सोनी, पराग बजाज, वैदेही पुरोहित, डब्बू साहू, वीरेंद्र जैन (मालथौन), आनंद विश्वकर्मा, संजय लाट, सोनू चौहान, चिराग सबलोक, कैलाश गुप्ता, विजय नामदेव, यशोदा विश्वकर्मा, लीना रैकवार, रामेश्वर सोनी, वंशी केसरवानी, आदित्य पांडे, मनोज रैकवार, नीलेश जैन, दीपक जैन, कमलेश प्रजापति, अखिलेश कोठिया, निरंजन खटीक, संजय सवाई, प्रीति केसरवानी, आरती सेन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय टोली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More