
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज,स्मरण प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
सागर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय राजनीति के युगपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व रविवार को संभागीय भाजपा कार्यालय, सागर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित 125वीं स्मरण प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार तथा स्मरण पखवाड़ा टोली के जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
स्मरण प्रदर्शनी में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान, भारतीय जनसंघ की स्थापना, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष, कश्मीर के पूर्ण एकीकरण हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान तथा उनके प्रेरणादायी विचारों को आकर्षक चित्रों, दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक जानकारियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी यश अग्रवाल,मनीष चौबे, विक्रम सोनी, निकेश गुप्ता,चेतराम अहिरवार, सुमित यादव,आलोक केसरवानी,विकास सांधेलिया,राहुल वैध,बाल किशन सोनी,अंशुल परिहार, जय सोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रीशांक तिवारी, रश्मि कुशवाहा उपस्तिथ रहीं।
जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज 6 जुलाई को नरयावली विधानसभा के मकरोनिया स्थित बजरिया प्रांगण में दोपहर 1:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संगठनात्मक सागर जिले के सभी बूथों पर भी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद, विधायक, महापौर, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल पदाधिकारी, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला संयोजक, शक्ति केंद्र टोली, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी.एल.ए., वरिष्ठ नेता एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।











