
भारतीय जनता पार्टी परिवार हमारी मां के समान, प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से करता है सेवा : विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन
सागर। भारतीय जनता पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल की संगठनात्मक बैठक मोतीनगर चौराहा स्थित योग निकेतन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। बैठक के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां के समान है, जिसमें कार्य करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र और समाज की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने उनके राष्ट्रवादी विचारों, सांस्कृतिक चेतना तथा अखंड भारत के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पार्टी द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘मन की बात’, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सहित संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, अंशुल परिहार, मंडल अध्यक्ष नीलम जी, अनीता अहिरवार, मंडल महामंत्री सतीश जैन, रिंकू राज, दीपक लोधी, मोर्चा अध्यक्ष राहुल अहिरवार, अनुज साहू, दशरथ मालवीय, विशाल खटीक, प्रभुदयाल साहू, बृजेश त्रिवेदी, राजेश सैनी, प्रभात चतुर्वेदी, सुनील गोस्वामी, रामकुमार सेन, पार्षद कैलाश असाटी, पार्षद कन्हैया पटेल, पार्षद विशाल खटीक, पार्षद नरेश धानक, रामू ठेकेदार, नर्मदा प्रसाद पटेल, प्रणव, निखिल अहिरवार, पार्षद देवेंद्र अहिरवार, शिवम सूर्यवंशी, लखन ठाकुर, नरेश सिलावट सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











