भाजपा जैसीनगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

भाजपा जैसीनगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

सागर। सुरखी विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जैसीनगर मंडल की संगठनात्मक बैठक मंत्री कार्यालय मातेश्वरी, सागर में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पाठक, भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी एडवोकेट अर्जुन पटेल, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल सहित मंडल कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने 6 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मंडल के सभी बूथों पर श्रद्धापूर्वक मनाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन ऐप पर संचालित डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर बल दिया। इस अवसर पर मंडल के शक्ति केंद्रों का पुनर्गठन कर नवीन दायित्व भी सौंपे गए।

भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी एडवोकेट अर्जुन पटेल ने प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण के अंतर्गत बनाए जा रहे डिजिटल प्रमाण-पत्रों की समीक्षा करते हुए संगठन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पाठक ने शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठनात्मक संरचना की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, मंडल महामंत्री संदीप बड़ोंनिया एवं गोलू कोरी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर एवं लल्लाराम कुशवाहा, मंडल मंत्री तुलसीराम घोषी एवं विनोद साहू, सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन सिंह, प्रशांत दीक्षित, जिला आईटी प्रभारी बालकिशन सोनी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद पटेल, जनपद सदस्य प्रणवराज कुर्मी, रविंद्र सिंह ठाकुर, जिला अंत्योदय समिति सदस्य हरनाम सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सदस्य नरेंद्र आठिया, कृषि समिति सदस्य धीरज सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर पटेल, भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक शिवदयाल बड़ौनिया, गोलू सिंह, अशोक सिंह सेवन, इमरत कुर्मी, प्रहलाद प्रजापति, सरपंच राज नारायण यादव, तखत सिंह, प्रशांत सिंह, देवी सिंह पटेल, चंचल बेस चौका, दिलीप पटेल, प्रियंका तिवारी, कमल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More