
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, नमो उपवन में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया पौधारोपण, 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
सागर।”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष सीबीसीश्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ नमो उपवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने इस मानसून सत्र में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए शहर की सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं अन्य संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया गया है।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना चाहते हैं, तो हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक जनआंदोलन है। मैं शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं अन्य संस्थाओं से आग्रह करता हूँ कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और इसे जन-जन का अभियान बनाएं।”
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगनाथ गुरैया, रीतेश मिश्रा,सतीश जैन, प्रभुदयाल साहू, नितिन सोनी, राहुल अहिरवार, नरेश धानक, अनुज साहू, गौरव नामदेव, दिलीप बघेल, अभिमन्यु सोनी, चंचल विश्वकर्मा, बबलू चौरसिया, निर्भय घोसी,राजेश पटेल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।











