
भाजपा की जिला स्तरीय मासिक बैठक 9 जुलाई को, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर करेंगे संबोधित
बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की समीक्षा, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर संबोधित करेंगे।
बैठक की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बैठक की व्यवस्थाओं, समयबद्ध संचालन, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा संगठनात्मक अनुशासन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि जिला स्तरीय मासिक बैठक संगठन की कार्ययोजना को गति देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, सेवा गतिविधियों एवं पार्टी द्वारा निर्धारित दायित्वों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निर्धारित दायित्वों का समय पर निर्वहन करते हुए बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि बैठक में प्रत्येक मंडल से अपेक्षित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय रहते पूर्ण कर ली जाएँ, जिससे बैठक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रुप से संपन्न हो सके।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक सहित संगठन के सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक की तैयारी एवं समीक्षा बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, शालीन सिंह, जय सोनी, नितिन सोनी, अभिमन्यु सोनी सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











