शहर कांग्रेस के आह्वान पर महिला कांग्रेस ने चढ़ावा चोरों के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ और किया वृक्षारोपण


शहर कांग्रेस के आह्वान पर महिला कांग्रेस ने चढ़ावा चोरों के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ और किया वृक्षारोपण

उज्जैन में जमीन खरीदी पर उठाई आपत्ति

सागर/महिला कांग्रेस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के आह्वान पर महिला कांग्रेस नेत्री डॉक्टर किरण लता सोनी के नेतृत्व में
अयोध्या में राम लला के आभूषण और चढ़ावे की धनराशि चोरी करने वाले पापियों को सद्बुद्धि देने के यज्ञ का आयोजन किया गया है
यज्ञ के समापन पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कितने शर्म की बात है भारत में ऐसे लोग भी हैं जो इंसानों के साथ साथ भगवान को भी लूटने में संकोच नहीं करते हैं
और इस लूट में सरकार भी शामिल हैं जिस दिन से योगी जी ने इस लूट के राज को उजागर होने की बात सुनी है वो बुल्डोजर सहित छिप गए हैं
डॉ करण लता सोनी ने कहा कि अयोध्या पर भाजपा और विश्व हिंदू परिषद का कब्जा रहा है 2 करोड़ की जमीन का 18 करोड़ भुगतान किया गया था जब भी चुप थे
बड़ी संख्या में अन्य समाजों, संगठन, व्यापारीयों द्वारा सोना चांदी दिया गया था ट्रस्ट के बाद कोई हिसाब नहीं है
ने कहा की नीट परीक्षा लीक से बच्चों के भविष्य अंधकार मय कर दिया देश में अब तक ऐसे 85 पेपर लीक हो चुके हैं हाल ही में नीट में 17 बच्चे आत्महत्या कर चुकी हैं
नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ होने के पू्र्व ही भाजपा माफियाओं की तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित जमीनों की खरीद फरोख्त में लग गए हैं सर्वाधिक जमीन प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास हो गई है और विकास प्रोजेक्ट ऐसे तैयार किए जा रहे हैं जिससे उनकी जमीनों के दाम बढ़ सकें
किसानों को खाद नहीं मिल रहा है कृषि उपकरण महंगें हो गए हैं डीजल के दाम बढ़ गए हैं जिससे किसान की फसल लागत बढ़ने से किसान परेशान है उज्जैन में महाकाल के दरबार में पहले भी भ्रष्टाचार हुआ था जहां सप्त ऋषियों की प्रतिमा गिरकर खंडित हो गई थी
यज्ञ के बाद शीतला माता मंदिर के पास वृक्षारोपण का कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एक वृक्ष एक कार्यकर्ता अभियान चलाया जहां अनेक वृक्ष कांग्रेस जनों ने रोपे
इस अवसर पर रेखा सोनी ने कहा कि वृक्ष दान कन्यादान के बराबर होता है एक वृक्ष लगाने से हम किसी एक व्यक्ति को जीवन दे सकते हैं हर किसी को वृक्ष अपने जीवन में जरूर लगाना चाहिए आज वायु प्रदूषण बहुत तेजी से फैल रहा है इसके बचाव के लिए हम सभी को पेड़ पौधे लगाना चाहिए वर्तमान में सरकार चंद्र रूपयों की खनक के लिए वृक्षों की कटाई कर रही है जो नुकसानदायक है
शहर कांग्रेस लगातार शहर में जनहित के लिए कार्यक्रम कर रही है और आगे भी करती रहेगी जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है शहर में अपराध युद्ध स्तर पर बढ़ रहे हैं नगर निगम से लोग पीड़ित हैं प्रशासन उपयुक्त सुनवाई नहीं कर रहा है इसके लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी
कार्यक्रम का संचालन. गीत कुशवाहा ने किया एवं आभार,नीलोफर चमन अंसारी ने. ने माना
इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे भावना रोहन, ज्योति मलैया,जितेंद्र रोहण ,युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल चौबे, शिवशंकर यादव,ताहिर खान, शशि जाटव, रिचा सिंह, रेखा अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक नरेंद्र मिश्रा, भैयन पटेल, चमन अंसारी,जमना सोनी,सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष नीलेश अहिरवार,महेश अहिरवार,प्रशांत सोनी, प्रभु मिश्रा,बंटी पंथी,राहुल रजक, कुंजी लड़िया,.. सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे

Leave a Comment

Read More