चकराघाट वार्ड के युवाओं ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा ज्ञापन,समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

चकराघाट वार्ड के युवाओं ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा ज्ञापन,समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
सागर। चकराघाट वार्ड के स्थानीय युवाओं ने सोमवार को सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पहुंचकर वार्ड की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से विधायक को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।

विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने युवाओं की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए मौके का निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक  जैन ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन करें और आवश्यक कार्ययोजना बनाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर कुलदीप खटीक , परशु पहलवान, हरेंद्र खटीक, किरण खटीक, रानू खटीक, अंशुल खटीक, राजेश ताम्रकार, रूपेश सोनी, संजीव सोनी, भरत सोनी, नवनीत ताम्रकार, रचित ताम्रकार सहित चकराघाट वार्ड के स्थानीय युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More