संगठन की असली ताकत बूथ का सक्रिय कार्यकर्ता, डिजिटल लर्निंग में सागर ने बनाया प्रदेश में अलग स्थान : श्याम तिवारी

डिजिटल लर्निंग केवल परीक्षा नहीं, वैचारिक रूप से सशक्त कार्यकर्ता निर्माण का अभियान है : लोकेन्द्र पाराशर

संगठन की असली ताकत बूथ का सक्रिय कार्यकर्ता, डिजिटल लर्निंग में सागर ने बनाया प्रदेश में अलग स्थान : श्याम तिवारी

सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म केवल परीक्षा नहीं, बल्कि आने वाले समय के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक, तकनीकी एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का अभियान है। भारतीय जनता पार्टी का कार्य नित्यक्रम है और बदलते समय के साथ कार्यकर्ताओं को स्वयं को निरंतर अपडेट रखना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के निर्माण में आज के युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा आधुनिक कार्यशैली के अनुरूप स्वयं को तैयार करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट मत था कि जो व्यक्ति, समाज अथवा संगठन समयानुकूल नवाचारों को स्वीकार नहीं करता, वह समय के साथ पीछे छूट जाता है। इसलिए भाजपा ने डिजिटल लर्निंग जैसे नवाचार को अपनाकर कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का कार्य किया है।

श्री पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में पार्टी का राजदूत है। उसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, आपातकाल, राम मंदिर आंदोलन, कश्मीर सहित संगठन के इतिहास एवं राष्ट्रवादी विचारों की तथ्यात्मक जानकारी होना आवश्यक है, ताकि समाज में उठने वाले प्रत्येक प्रश्न का आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि डिजिटल लर्निंग के वीडियो केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि वैचारिक समृद्धि के लिए बार-बार देखें।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक बैठकों का उद्देश्य केवल उपस्थिति दर्ज कराना नहीं, बल्कि आत्ममंथन, समीक्षा और आगामी कार्ययोजना तैयार करना है। मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों को नियमित रूप से शक्ति केंद्रों एवं बूथों का प्रवास करना चाहिए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता से सतत संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि समय-समय पर मंडल बैठकों का आयोजन कार्यकर्ताओं के निवास पर भी किया जाए, जिससे कार्यकर्ता का सम्मान बढ़े और संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचे।

प्रदेश मंत्री श्री पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध, प्रशिक्षित एवं समाज के बीच सक्रिय कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। संगठन की मजबूती ही भविष्य की सफलता का आधार है और प्रत्येक कार्यकर्ता इस दायित्व का महत्वपूर्ण भागीदार है।

बैठक के प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जिले में विगत दिनों सम्पन्न संगठनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई को उनकी 125वीं जयंती तक जिलेभर में बूथ स्तर से जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के 1334 बूथों में से 1275 बूथों पर बलिदान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुए तथा आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया।

उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान में सागर जिले ने प्रदेशभर में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए लगातार कई दिनों तक प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वर्तमान में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है। अभियान में 9,500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने निर्धारित लक्ष्य से पहले 500 महिलाओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर प्रदेश में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की।

जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं पदाधिकारियों से बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक नियमित प्रवास, संगठन एप पर गतिविधियों का समयबद्ध अद्यतन तथा संगठन विस्तार के कार्यों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही आगामी सभी अभियानों एवं चुनावों में सफलता का आधार बनेगा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार ने तथा आभार जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार ने व्यक्त किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक के उपरांत प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर तथा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधानसभावार मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं स्थानीय जिला पदाधिकारियों की पृथक-पृथक बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर उन्हें 20 जुलाई तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में जिला पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, मनीष चौबे, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, संतोष ठाकुर, यश अग्रवाल, पुष्पेन्द्र परिहार, सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, संध्या भार्गव, सविता साहू, जयंती मौर्य, अर्जुन पटैल, हरिशंकर कुशवाहा, आफीसर यादव, राहुल वैद्य, आसमा जैन, विकास सांधेलिया (जैन), सुषमा यादव, सुनीता इन्द्रकुमार राय, भूपेन्द्र नामदेव, सपना कमल कुर्मी, श्रीकांत जैन, आलोक केशरवानी, कपिल कुशवाहा, साहबराज यादव, अंशुल सिंह परिहार, जय सोनी, तृप्ति बाबू सिंह लोधी, बालकिशन सोनी एवं सोनू उपाध्याय, मंडल अध्यक्षगण — अमित वैसाखिया, नीरज यादव, नीलम अहिरवार, सुश्री मेघा दुबे, सौरभ केशरवानी, अंकित तिवारी सापट, अशोक सिंह पड़रिया, सोहन सिंह, अरविंद घोषी, राजेन्द्र उपाध्याय, संजय सिंह ठाकुर, चित्तर सिंह राजपूत, विशाल कुर्मी, पवन यादव, चौधरी राहुल जैन, रविन्द्र सिंह राजपूत, अनिल पाराशर, अरविंद सिंह लोधी, राजपाल सिंह राजपूत, नीतेश यादव, बुंदेल सिंह ठाकुर, संतोष पटैल, धर्मेन्द्र पटैल, लोकमान्य लोधी, सुरेन्द्र रघुवंशी एवं प्रियंक तिवारी,मंडल प्रभारीगण — बंटी राठौर, बलराम राय, मूरत सिंह राजपूत, प्रवीण जैन गढ़ौला एवं बलवीर सिंह राजपूत,मोर्चा अध्यक्षगण — महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश गौड़ तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव प्रकोष्ठ जिला संयोजकगण — शिवदयाल बड़ोनिया, मुकेश साहू, मुकेश जैन सैतपुर, डॉ. दशरथ मालवीय, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, इन्द्रदत्त अवस्थी, आदित्य उपाध्याय, मनोज रैकवार, विश्वेन्द्र मिश्रा, देवी पटैल, विवेक सोदिया एवं कैलाश चौरसिया सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More