
सागर: पीली कोठी दरगाह की नई प्रबंधन कमेटी को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष ने न्यायालय की ली शरण,अब न्यायालय के हाथों में फैसला..
सागर शहर की पीली कोठी दरगाह प्रबंधन कमेटी के पुनर्गठन को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली ने नई गठित कमेटी को चुनौती देते हुए न्यायालय का रुख किया है। अब जब तक न्यायालय इस मामले में अपना आदेश नही देता तब तक नई कमेटी हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
उनका आरोप है कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना,कारण बताओ नोटिस या सुनवाई का अवसर दिए नई कमेटी का गठन कर दिया, जो वक्फ नियमों के सिद्धांतों का उल्लंघन है।

अरशद अली का कहना है कि उनकी प्रबंधन कमेटी का कार्यकाल अभी शेष था, इसके बावजूद बीच कार्यकाल में छलपूर्वक जमजम होटल वालो की नई कमेटी का गठन कर दिया गया। जो वहां अपना व्यवसाय संचालित करने के उद्देश्य से कमेटी के आड़ लेकर सक्रिय हुए है। नउन्होंने इस कार्रवाई को पूरी तरह गैर-कानूनी बताते हुए संबंधित आदेश को चुनौती देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसी क्रम में अरशद अली ने जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जब तक न्यायालय इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं देता, तब तक यथास्थिति बनाए रखी जाए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि नई गठित प्रबंधन कमेटी को बलपूर्वक दरगाह का चार्ज लेने या प्रबंधन में हस्तक्षेप करने की अनुमति न दी जाए तथा वर्तमान कमेटी को पूर्ववत कार्य करने दिया जाए।
उन्होंने बताया कि मामले में वक्फ बोर्ड के आदेश के खिलाफ सक्षम न्यायालय में याचिका दायर की जा रही है
बहरहाल अब इस पूरे विवाद पर सभी की नजर न्यायालय के आगामी आदेश पर टिकी हुई है। जब तक न्यायालय का आदेश नही आता तक नई कमेटी अब इस मामले में हस्तक्षेप नही कर सकती











