नगर निगम कर्मचारी संघ ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

नगर निगम कर्मचारी संघ ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

सागर। नगर पालिक निगम सागर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार एवं नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव  राजेश सिंह ने विधायक  जैन को कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। विधायक श्री जैन ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में मुलाकात कर नगर निगम सागर की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन का नियमित एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को विशेष अनुदान पैकेज उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया था। विधायक श्री जैन ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक,  राजेश सिंह, श्री कुलदीप वाल्मीकि,  सुदेश संकट,  कमलेश डागोर,  राजेंद्र संकट,  आकाश करोसिया, आनंद मंगल गुरु, सईद कुरैशी,  सुदामा मछंदर सहित कर्मचारी संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More