दतिया से भाजपा प्रत्याशी बने आशुतोष तिवारी, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने दी शुभकामनाएँ

दतिया से भाजपा प्रत्याशी बने आशुतोष तिवारी, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने दी शुभकामनाएँ

सागर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी  आशुतोष तिवारी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रिशांक तिवारी ने कहा कि आशुतोष तिवारी लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश भाजपा में प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी का दायित्व निभा रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। इससे पूर्व वे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं तथा भारतीय जनता पार्टी में संभागीय संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि  आशुतोष तिवारी मूलतः दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के निवासी हैं और क्षेत्र की जनता, स्थानीय परिस्थितियों एवं समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यक्षमता और जनसंपर्क का लाभ निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

रिशांक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास है। दतिया की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जनादेश देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह, समर्पण और संगठनात्मक भावना के साथ चुनाव अभियान में जुटेगा तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेगी।  रिशांक तिवारी ने  आशुतोष तिवारी को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा दतिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Leave a Comment

Read More