सागर में नरेंद्र मोदी विचार मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सागर। नरेंद्र मोदी विचार मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।
आज यशोदा पैलेस में नरेंद्र मोदी विचार मंच, भारत के तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती जी के चित्र पर तिलक, माल्यार्पण, पूजा एवं डॉ. सर हरि सिंह गौर जी के चित्र पर तिलक, माल्यार्पण किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना था। कार्यक्रम में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में  राकेश कुमार चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ ही, विद्यार्थी मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  स्वयं शर्मा और कार्यालय मंत्री  यश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। त्रय अतिथियों का सम्मान संभागीय अध्यक्ष बी पी सिंह, रामनरेश राजपूत, आलोक जैन, देवेंद्र पटेल,लखन चौधरी, सुनील पटेल,आदित्य जैन, एड. आयुष राजपूत ने तिलक, शाल, श्रीफल, फूलमाला द्वारा किया।
विचारों और नीतियों के प्रसार का आह्वान
मुख्य अतिथि  राकेश कुमार चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित से जुड़े विचारों और सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ हैं और उनके समर्पण से ही मंच नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
विद्यार्थी मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री स्वयं शर्मा ने युवाओं और छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है और विद्यार्थी मंच लगातार युवाओं को राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। वहीं, कार्यालय मंत्री श्री यश शर्मा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा प्रशासनिक व संगठनात्मक मजबूती के टिप्स दिए। संभागीय अध्यक्ष बी पी सिंह ने कहा कि शीघ्र ही समस्त जिलों में जिला अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त कर जन-जन तक सरकारी नीतियों के लाभ, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, रोजगार पर कार्य करते हुए जन-जन तक लाभ पहुंचाऐंगे। इस बैठक को एड. रामनरेश राजपूत एवं आलोक जैन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के स्थानीय पदाधिकारी, युवा मोर्चे के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह सम्मेलन संगठन के आगामी विस्तार की दृष्टि से अत्यंत सफल माना जा रहा है। संपूर्ण बैठक गतिविधि कार्यवाही संचालन आलोक जैन ने की।

Leave a Comment

Read More