
तिरूपति पुरम कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर निवासियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा गया ज्ञापन
सागर।तिली वार्ड स्थित तिरूपति पुरम कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनी में जलभराव और जर्जर सड़क के कारण हो रही आवागमन की समस्या को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
रहवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है, जिससे दैनिक आवागमन सहित स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कॉलोनी में शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने एवं सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर पार्षद मनोज चौरसिया जी सहित बड़ी संख्या में तिरूपति पुरम कॉलोनी के रहवासी उपस्थित रहे।











