मकरोनिया पुलिस की बड़ी सफलता चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर | मकरोनिया पुलिस की बड़ी सफलता
चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सागर। मकरोनिया थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लगातार पुलिस प्रयासों के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 को फरियादी संजय गिरी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नितिन पाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण किया।
लगातार मेहनत और सटीक पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप 15 जुलाई 2026 को चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर मुख्य आरोपी पुनेन्द्र पिता प्रतापीलाल राजपूत, उम्र 31 वर्ष, निवासी पुरानी बाजार, मालथौन को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल, उप निरीक्षक राजेश शर्मा, उप निरीक्षक आरकेएस चौहान सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More