6 आदतन अपराधी जिला बदर, एक साल तक जिले की सीमा में प्रवेश पर रोक

6 आदतन अपराधी जिला बदर, एक साल तक जिले की सीमा में प्रवेश पर रोक
सागर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सागर पुलिस एवं जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 6 आदतन एवं शातिर अपराधियों को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को सागर जिले की राजस्व सीमा से बाहर निष्कासित कर संबंधित जिलों के थानों में सुपुर्द किया है। इनमें थाना मोतीनगर क्षेत्र के चार तथा थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र के दो अपराधी शामिल हैं।
जिला बदर किए गए अपराधियों में गौरव कोरी, धीरज कोरी, चंदन आठ्या, रियाज उर्फ तनवीर, राजा उर्फ सुनील यादव और भिम्मू उर्फ खेमचंद यादव शामिल हैं। इनमें से आरोपियों को ललितपुर, भोपाल और जबलपुर जिले की सीमा से बाहर छोड़ा गया है।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिला बदर अवधि के दौरान यदि कोई आरोपी बिना सक्षम अनुमति के सागर जिले की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और नया प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
सागर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More