
वाह रे सागर नगर की राजनीति!
संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि, उपेक्षा से बचना आवश्यक : आकाश कोरी
सागर, 16 जुलाई। जब किसी कार्यक्रम की खबर अखबार में छपती है तो कुछ नेताओं की पहली चिंता होती है—”मेरा नाम आया या नहीं?” और अगर किसी पदाधिकारी का नाम छूट जाए तो तुरंत सवाल उठने लगते हैं कि “सभी का सम्मान होना चाहिए।” और सभी का नाम आना चाहिए।
लेकिन आज, जब सागर नगर के विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन का जन्मदिवस था, तब सागर शहर मे लगाए गए सागर नगर के फ्लैक्स में संगठन के मीडिया प्रभारी की फोटो तक लगाना जरूरी नहीं समझा गया।
लगता है सम्मान और पहचान के सिद्धांत भी व्यक्ति देखकर तय किए जाते हैं।
यदि ऐसा जानबूझकर हुआ, तो यह उन कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक है जो निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए दिन-रात कार्य करते हैं।
जो लोग हर छोटी-बड़ी खबर में अपना नाम और फोटो सुनिश्चित करवाने के लिए दबाव बनाते हैं, उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि संगठन में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता का सम्मान समान होना चाहिए।
संगठन की असली ताकत पद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए हर पदाधिकारी और हर कार्यकर्ता का सम्मान समान होना चाहिए।
सम्मान केवल भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार और कार्यशैली से दिखाई देता है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि भविष्य में किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी की उपेक्षा नहीं होगी और संगठन में सभी को समान सम्मान मिलेगा।











