विवि स्थापना दिवस पर गौर समाधि स्थल पर पुष्पार्चन कर डॉ. गौर को किया नमन

विवि स्थापना दिवस पर गौर समाधि स्थल पर पुष्पार्चन कर डॉ. गौर को किया नमन

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के स्थापना दिवस 18 जुलाई के अवसर पर कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉक्टर हरीसिंह गौर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी । पुष्पांजलि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय, प्रो. चंदा बेन, प्रो. डी. के. नेमा, प्रो. के. के. एन. शर्मा, प्रो. अजीत जायसवाल, प्रो. नागेन्द्र दुबे, प्रो. यू.के. पाटिल, प्रो. ऋतू यादव, प्रो. ममता पटेल, प्रो. अस्मिता गजभिये, प्रो. रणवीर कुमार, प्रो. रत्नेश दास, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. मोहन टी. ए., सहायक कुलसचिव आर.के. पाल, सहायक कुलसचिव दीपक शाक्या, सहायक कुलसचिव आशीष तिवारी, डॉ. राकेश सोनी, राहुल गिरी गोस्वामी, सुहेल कुरैशी सहित विश्वविद्यालय के कई सेवानिवृत्त शिक्षकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने गौर समाधि पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

Leave a Comment

Read More