रेलवे ट्रैक के पास मिले अज्ञात मृतक की पहचान कराने हेतु सागर पुलिस की अपील


जिला पुलिस सागर

रेलवे ट्रैक के पास मिले अज्ञात मृतक की पहचान कराने हेतु सागर पुलिस की अपील

सागर, 18 जुलाई 2026। थाना सानौधा क्षेत्र अंतर्गत गिरवर रेलवे स्टेशन एवं लिधौरा रेलवे स्टेशन के मध्य डाउन रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने पर थाना सानौधा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिनांक 17 जुलाई 2026 को गिरवर स्टेशन मास्टर द्वारा थाना सानौधा को सूचना दी गई कि गिरवर एवं लिधौरा स्टेशन के मध्य डाउन ट्रैक के समीप किमी 1068/12–14 पर लगभग 30 वर्षीय अज्ञात पुरुष मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर थाना सानौधा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए मर्ग क्रमांक 60/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग की सूचना संबंधित कार्यवाही हेतु एसडीएम सागर को भी प्रेषित की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डाउन मेमो ट्रेन के गार्ड द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति संभवतः चलती ट्रेन से गिर गया था। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से गोरखपुर तक का रेलवे यात्रा टिकट प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।

सागर पुलिस की आमजन से अपील

यदि कोई व्यक्ति इस अज्ञात मृतक की पहचान करता हो अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो कृपया तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क करें—

📞 पुलिस कंट्रोल रूम, सागर : 9479997610
📞 थाना प्रभारी, थाना सानौधा, जिला सागर : 7987832043

सागर पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मृतक की शीघ्र पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। आपकी एक छोटी-सी जानकारी किसी परिवार को उनके अपने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Leave a Comment

Read More