सागर में राईन समाज को मिला नया मुखिया, एडवोकेट एजाज हुसैन राईन का भव्य स्वागत

सागर में राईन समाज को मिला नया मुखिया, एडवोकेट एजाज हुसैन राईन का भव्य स्वागत
खबर:
सागर में राईन समाज के नव नियुक्त मुखिया चौधरी एजाज हुसैन राईन एडवोकेट का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 14 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के वर्तमान मुखिया चौधरी अल्ताफ कादर राईन सहित समाज के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से एजाज हुसैन राईन को सागर राईन समाज का नया मुखिया नियुक्त किया।
कार्यक्रम में लगभग पांच हजार लोगों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के मुखियाओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर नव नियुक्त मुखिया का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहर जामा मस्जिद के पेशइमाम द्वारा कुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि मुफ्ती जनाब तारिक अनवर ने समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास पर जोर दिया।
अपने संबोधन में नव नियुक्त मुखिया चौधरी एजाज हुसैन राईन ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा समाज के विकास, शिक्षा और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Comment

Read More