
*ग्राम पीपरा को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण, कहा – भाजपा सरकार गांवों के विकास के संकल्प को कर रही साकार
सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपरा में विकास का नया अध्याय जुड़ गया। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गांवों का तेजी से विकास हो रहा है और आज ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण की नई सोच के साथ कार्य हो रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सतत प्रयासों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। गांव-गांव में सड़क, पेयजल, शिक्षा, धार्मिक स्थलों का विकास, सामुदायिक भवन, पुलिया, घाट, स्मार्ट क्लास, खेल सुविधाएं तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। सुरखी विधानसभा आज प्रदेश की सबसे तेजी से विकसित होने वाली विधानसभाओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को उनका वास्तविक लाभ दिलाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-जल योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, लाड़ली बहना योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
पीपरा में हुए प्रमुख विकास कार्य
ग्राम पीपरा में नल-जल योजना, चबूतरा निर्माण, पेयजल टैंकर, स्वागत द्वार, मंगल भवन, हाईमास्ट लाइट, पुलिया निर्माण, विभिन्न सीसी सड़कें, घाट निर्माण, मंदिरों का विकास, खेल सामग्री, स्मार्ट क्लास, पानी की टंकियां, सामुदायिक भवन सहित अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। इन कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी और गांव के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
भाजपा सरकार की विकास नीति का परिणाम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक एवं सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों में तेजी आई है और प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर एवं तकदीर बदल रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह ,रामकुमार यादव, कमल सिंह अनिल पीपरा ,महेन्द्र गुप्ता, प्रकाश दुवे, राजेश कान्हौआ, मुन्ना मराज रोहित सिंह सरपंच ,सुनील यादव पढा कमल कुर्मी, जगदीश सिंह ,अनिल तिवारी, संजय कान्हौआ ,रमाकांत तिवारी, राजेन्द्र राजपूत ,हेमेश सिंह, सुन्दर सिंह ,विजय कुर्मी, शेर सिंह यादव ,राधुनंदन रिछारिया, सुमेर सिंह ,श्याम कुशवाहा ,विहारी विश्वकर्मा ,अशोक पटेल, गोवर्धन आदिवासी ,गव्वर लोधी, राघवेन्द्र ठाकुर निभाया सहित सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित हैं।











