
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद कांग्रेसियों ने हर्ष मनाया
…………..
कांग्रेस एवं अन्य संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बाद हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को न्याय पूर्वक बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विजय दिवस के रूप में मनाया
सागर/27 जुलाई। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की तत्वाधान में मकरोनिया चौराहे पर रानी अवंतीबाई प्रतिमा के समक्ष नीट पेपर लीक प्रकरण के लिए जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा बाद इसे न्याय और सत्य की जीत बताते हुए सभी कांग्रेस जनों ने मकरोनिया चौराहे पर विजय मार्च निकालकर मिष्ठान वितरण कर खुशियां जाहिर करते हुए इस नीट प्रकरण के दोषियों को जेल भेजने की भी मांग की। इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा कि मोदी सरकार को रावण से ज्यादा अहंकार हो गया था उसे देश की जनता की ना पीड़ा दिखाई दे रही थी ना विपक्ष की आवाज सुनाई दे रही थी।सरकार भूल बैठी थी कि जनता ही भगवान है और वही अंतिम फैसला करती है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी ने कहा कि सरकार इस गलतफहमी में ना रहे कि उसकी ही मर्जी चलेगी जनता अगर कुर्सी पर बिठा सकती है तो जमीन पर उतर भी सकती है जिला उपाध्यक्ष आर आर पाराशर ने कहा कि भाजपा इतनी भ्रष्ट पार्टी हो गई है कि भगवान राम के नाम पर भी लूट करने में पीछे नहीं हटी कभी ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ या सरकारो को लूटने की साजिश हो या सरकारी संस्थाओं पर कब्जा जमाने की बात हो ग्रामीण जिला प्रवक्ता सूर्या शुक्ला ने कहा कि यह विजय मार्च देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष तथा श्री राहुल गांधी जी के दृढ़ नेतृत्व को समर्पित होगा, जिनके लगातार संघर्ष ने धर्मेंद्र प्रधान को कुर्सी सें हटने पर मजबूर कर दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सीमा चौधरी ने कहा भाजपा ने देश को अपने बाप की जागीर समझ रखा था इसके विरुद्ध स्वरूप जनता ने करारा जवाब देते हुए सरकार को घुटनो पर ला दिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि नीट सीबीएसई परीक्षा में हुई अनियमिताओ और छात्र-छात्राओं पर पुलिस की बर्बरता पूर्वक जो कार्रवाई हुई है और 21 छात्र छात्राएं जो मृत्यु को प्राप्त हुए हैं उनको न्याय और आत्म शांति मिलना बहुत जरुरी है। इसके उपरांत दिल्ली के जंतर मंतर पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई में 1 छात्रा एवं नीट परीक्षा आत्महत्या करने वाले 21 छात्र-छात्राओं की आत्म शांति के लिए मोन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आर आर पाराशर, ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी , शहर कांग्रेस प्रवक्ता कमलेश तिवारी,जतिन चौकसे जय पारासर, राजकुमार चौबे,राजा बुंदेला मनोज राय, दिलीप चौधरी राकेश चौधरी, आशीष चौधरी,अरविंद मिश्रा, दुर्गेश अहिरवार राजू डिक्स, पूर्व सरपंच कमल रानी आदिवासी, जमुना बाई आदिवासी, हल्की बाई आदिवासी प्रेम रानी आदिवासी, राहुल अहिरवार विजय पाराशर सहित
बड़ी संख्या में कांग्रेस व मोर्चा संगठन के साथी विजय हर्ष में मौजूद थे











