छात्र आंदोलन की सफलता और शिक्षा नीति में क्रांतिकारी परिवर्तन के संदेश के साथ मेधावी छात्रा से कराया शहर सेवादल ने ध्वजारोहण

छात्र आंदोलन की सफलता और शिक्षा नीति में क्रांतिकारी परिवर्तन के संदेश के साथ मेधावी छात्रा से कराया शहर सेवादल ने ध्वजारोहण

सागर

हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम इस जुलाई माह के अंतिम रविवार को कार्यक्रम राजीव गांधी भवन, जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के समक्ष हायर सेकेंडरी की मेधावी छात्रा सृष्टि सोनी के करकमलो से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि,मेधावी छात्रा सृष्टि सोनी ने कहा कि शिक्षा भारतीयों का पहला अधिकार है जो हम सबको हमारे संविधान ने दिया है चाहे वो पूंजीपति हो या मजदूर हो सबको यह अधिकार प्राप्त है।जतंर मतंर पर हुये छात्र आंदोलन की सफलता यह दिखाती है कि मेरी पीढी शिक्षा के प्रति बहुत गंभीर है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी में धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होने छात्र आंदोलन को समर्थन देकर आंदोलन को नई ऊर्जा से भर दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने जेन-जी को धन्यवाद देते हुये कहा कि इस आंदोलन को राहुल गांधी ने अपने लहू से सींचा है, उन्होने आंदोलन मे कांग्रेस सेवादल के सेवादारों द्वारा की हुईं सहायता और सेवा को भी नमन करते हुये आंदोलन की सफलता के लिये सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व पार्षद मदन बाबा यादव की माताजी,पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के छोटे भाई,नरेन्द्र कोष्ठी की माता,पत्रकार विष्णु पारासर और पत्रकार दीपेश शर्मा और नीट परीक्षा लीक उपरांत शहीद छात्रों के दुःखद निधन पर मौन रखकर ईश्वर से आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,राकेश राय,जितेन्द्र रोहण,ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष बी डी पटेल,पूर्व युकां अध्यक्ष राहुल चौबे,विधान सभा अध्यक्ष सागर साहू,दीनदयाल तिवारी,रजिया खान,आकांक्षा सोनी,आर्या पचौरी,समीर खान,प्रेमनारायण विश्वकर्मा,रिषभ जैन,हरिश्चंद्र सोनवार,राजा सेन,शरद पुरोहित, नितिन पचौरी,कल्लू पटेल,वसीम खान,गोपीलाल यादव,उमेश यादव,राकेश छावडा,मानसिंह चौधरी,रामशंकर सेन,गफ्फार भाई,महेश अहिरवार,लल्ला यादव,परख शुक्ला,अंकुर यादव,हरिदयाल पटेल,हरिओम पटेल,दिनेश पटेल,विक्की रैकवार,मोहनलाल सेन,मोहित मछंदर,मजहर हाश्मी आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More