बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत है उचित मंच की: क्रिकेटर क्रांति गौंड

बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत है उचित मंच की: क्रिकेटर क्रांति गौंड
खबर:
सागर। भारतीय महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौंड का सागर के विट्ठल नगर वार्ड में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत वार्ड निवासी मुकेश लोधी के निवास पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया।
इस अवसर पर क्रांति गौंड ने कहा कि बुंदेलखंड प्रतिभाओं से भरपूर क्षेत्र है, लेकिन यहां के खिलाड़ियों को उचित मंच और अवसर नहीं मिल पाने के कारण कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
स्वागत कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव लक्ष्मीकांत राज भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौंड ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से आह्वान किया गया कि वे क्रांति गौंड के संघर्ष, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प से प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास करें।

Leave a Comment

Read More